21 अक्टूबर को मथुरापुर चलने का आह्वान
खगड़िया। रामपुर उर्फ रहीमपुर पंचायत की पंचायत भवन परिसर में जदयू की बैठक आयोजित की ग
खगड़िया। रामपुर उर्फ रहीमपुर पंचायत की पंचायत भवन परिसर में जदयू की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 21 अक्टूबर को सदर प्रखंड के मथुरापुर में आयोजित जिला स्तरीय अति पिछड़ा सम्मेलन की सफलता पर चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नन्दलाल मंडल ने की। बैठक को संबोधित करते विधान पार्षद सोनेलाल मेहता ने कहा कि आगामी 21 अक्टूबर को जिला मुख्यालय स्थित मथुरापुर खेल मैदान में जिला स्तरीय अति पिछड़ा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें राज्य सभा सदस्य सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी ¨सह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक लक्ष्मेश्वर राय शिरकत करेंगे। मेहता ने कहा कि यह सम्मेलन एतिहासिक होगा। वहीं जदयू राज्य परिषद सदस्य अशोक ¨सह ने कहा कि अति पिछड़ा सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। आज सूबे का चहुंमुखी विकास हुआ है। जदयू नेता सुबोध पटेल ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ता जमजुट जाएं। बैठक को योगेन्द्र ¨सह, अमरेंद्र भारती, शंभू झा, फुलेश्वर सदा, यदुनन्दन मंडल, शशिकांत मंडल, सदानन्द मंडल, सुबोध साह, पप्पू ठाकुर, रविन्द्र ¨सह, घनश्याम पटेल, महेश्वर मंडल, सुरेश शर्मा, ¨रटू कुमार, मुकेश कुमार, अजय मंडल आदि ने संबोधित किया। मौके पर रविन्द्र ठाकुर, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित थे।