गरीबों के हक-हकूक को लेकर लड़ाई जारी रहेगी: सर्वोदय शर्मा
खगड़िया। मध्य विद्यालय तेमथा राका परिसर में माकपा के पूर्व राज्य सचिव मंडल सदस्य बिहार में भूि
खगड़िया। मध्य विद्यालय तेमथा राका परिसर में माकपा के पूर्व राज्य सचिव मंडल सदस्य बिहार में भूमि संघर्ष के पुरोधा कृष्णकांत ¨सह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य सर्वोदय शर्मा, पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद ¨सह, सीपीएम के जिला सचिव संजय कुमार आदि ने स्मृतिशेष कृष्णकांत ¨सह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता माकपा के सुनील कुमार मंडल ने की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सर्वोदय शर्मा ने कहा कि भूमि संघर्ष को तेज करना कृष्णकांत ¨सह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गरीबों के हक-हकूक को लेकर पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी। सभा को पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद ¨सह, जयप्रकाश यादव, संजय कुमार, भाकपा अंचल मंत्री कैलाश पासवान, विपिन चन्द्र मिश्र, कृष्ण कुमार शर्मा, अमित कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार मंटुन, जाप नेता अखिलेश्वर दास समेत प्रमोद चौधरी, रामानुज प्रसाद रमण, अविनाश मंडल, वकील शर्मा, सियाराम मंडल, सुन्दरवती देवी, संजीव कुमार, रामचरित्र शर्मा, ललन कुमार, प्रभाष कुमार, सुबोध राय, विरेन्द्र यादव आदि ने संबोधित किया।