लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की पहल पर मिला राशन कार्ड
खगड़िया। परबत्ता प्रखंड के बंदेहरा निवासी रंजू देवी को आखिरकार लोक शिकायत निवारण पदा
खगड़िया। परबत्ता प्रखंड के बंदेहरा निवासी रंजू देवी को आखिरकार लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की पहल पर राशन कार्ड मिल गया। बंदेहरा निवासी सुनील यादव की पत्नी रंजू देवी ने राशन कार्ड नहीं बनाए जाने को लेकर 10 जून 2018 को ही लोक शिकायत निवारण केंद्र में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। उसने राशन कार्ड बनाने को लेकर पदाधिकारियों के समक्ष कई बार गुहार लगाई। उसकी शिकायत पर लोक शिकायत पदाधिकारी ने पहल की और मामले को अनुमंडल पदाधिकारी के संज्ञान में दिया। जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने बीते 29 अगस्त को पीड़ित के आवेदन को प्रतिवेदित करते हुए जानकारी दी की आवेदिका के नाम से राशन कार्ड निर्गत कर दिया गया है। सूचना मिलने के बाद बुधवार को निर्धारित तिथि पर आवेदिका लोक शिकायत निवारण केंद्र पहुंची। मौके पर उपस्थित कार्यपालक दंडाधिकारी मनोरमा देवी एवं लोक शिकायत निवारण अधिकारी मो. शफीक ने आवेदिका को राशन कार्ड मुहैया कराया। ========