बेलदौर का विकास हमारा लक्ष्य: प्रमुख
खगड़िया। बुधवार को नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख विकास कुमार ने पदभार ग्रहण किया। मौके पर उन्
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 09:36 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 09:36 PM (IST)
खगड़िया। बुधवार को नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख विकास कुमार ने पदभार ग्रहण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि बेलदौर का विकास ही हमारा लक्ष्य है। बिचौलिया पर लगाम लगाया जाएगा। कोसी के कटाव से विस्थापित परिवारों को पुनर्वासित किया जाएगा। मौके पर युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष चंदन ¨सह ने नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख को बधाई देते हुए कहा कि अब बेलदौर के विकास को बल मिलेगा। मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष मिथिलेश यादव, पंचायत समिति सदस्य अरुण यादव, डुमरी मुखिया पति भूषण ¨सह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल, मिथिलेश मिट्ठू, राजीव कुमार, संजीव कुमार, योगेश कुमार के अलावा दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें