घास काटने के विवाद में मारपीट, आठ जख्मी
खगड़िया। गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार को घास काटने के सवाल पर उपजे विवाद
खगड़िया। गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार को घास काटने के सवाल पर उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल गोगरी में कराया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी नशीर उद्दीन के खेत में लगे घास को गांव के ही मुर्शीद आलम द्वारा काटा जा रहा था। जिसका विरोध नशीर उद्दीन व उसके परिजनों ने किया। बात तू-तू, मैं-मैं से मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी- डंडे व पत्थर चलने लगे। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों में नशिर उद्दीन, मो. अनवर, मो. कलाम, मो. संजार, मो. मुर्शीद आलम, मो. चांद आलम आदि शामिल है। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिसमें दो को प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।