मुहर्रम को लेकर 1038 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई, 11 करोड़ का बांड भराया
खगड़िया। मुर्हरम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर खगड़िया व गोगरी के 1038 लोगों के ि
खगड़िया। मुर्हरम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर खगड़िया व गोगरी के 1038 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं 616 लोगों से करीब 11 करोड़ रुपये का बांड भरवाया गया है। 140 स्थलों को संवेदनशील मानते हुए ऐसे जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को हर हाल में गुरुवार को अपने जगहों पर योगदान करने को कहा गया है। उन्हें आदेश दिया गया है कि जिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति अखाड़ा के साथ की गई है, वे जुलूस को स्काट करते हुए पहलाम स्थल तक ले जाएंगे और तब तक बने रहेंगे जब तक वहां से लोग अपने-अपने घरों को नहीं चले जाते हैं। इधर एसपी मीनू कुमारी के अनुसार इस त्योहार की संवेदनशीलता को देखते हुए 750 पुलिस जवान, 140 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। महिला पुलिस की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा मोरकाही, गोगरी, अलौली एवं नगर क्षेत्र में प्रशिक्षित जवानों को लगाया गया है। आरपीएफ के जवानों की भी तैनाती की गई है। पल-पल की जानकारी को लेकर समाहरणालय परिसर में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। === ===