सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाने की अपील
खगडि़या। जिला जदयू कार्यालय में बुधवार को एनडीए के जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। मौक
खगडि़या। जिला जदयू कार्यालय में बुधवार को एनडीए के जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।
मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाने की अपील जिलेवासियों से की। उन्होंने कहा कि खगड़िया की पहचान आपसी सौहार्द को लेकर है। सौहार्द की इस परंपरा को ¨जदा रखना है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दें। अफवाह फैलाने वालों पर जिला पुलिस-प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगी। कहा कि सोशल मीडिया पर संयम बरता जाए। किसी की भावना को आहत नहीं किया जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने भी लोगों से शांति बरतने की अपील की। वहीं लोजपा जिलाध्यक्ष मो. मासूम ने कहा कि अन्य पर्व की तरह इस पर्व को भी शांतिपूर्वक मनाएं। मौके पर भाजपा के बाबूलाल शौर्य, जितेंद्र कुमार यादव, जदयू सेवादल के जिलाध्यक्ष सुबोध यादव आदि मौजूद थे।