'घर-घर शौचालय बनाना है'
खगड़िया। अलौली और रामपुर अलौली पंचायत को खुले में शौच से मुक्त बनाए जाने को लेकर जागरूकत
खगड़िया। अलौली और रामपुर अलौली पंचायत को खुले में शौच से मुक्त बनाए जाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूली छात्र-छात्रा शामिल हुए। मौके पर 'घर-घर शौचालय बनाना है,' के नारे से वातावरण गूंज उठा।
रैली प्रखंड कार्यालय से निकलकर अलौली, रामपुर-अलौली, तिरासी, मधुपुर होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा। लोगों को शौचालय बनाने के लिए जागरूक किया गया। रैली में पूर्व प्रमुख संजीव कुमार, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष किरणदेव यादव, पूर्व उप मुखिया गुड्डू ठाकुर, अर्जुन राम, चुनीलाल यादव, राहुल कुमार,प्रकाश ठाकुर आदि शामिल थे। पूर्व प्रमुख ने लोगों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया। कहा, खुले में शौच सामाजिक कलंक है। सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष किरणदेव यादव ने बताया कि अलौली पंचायत 30 सितम्बर को खुले में शौच से मुक्त हो जाएगी।