एकनियां में चली गोली, महिला घायल
खगडि़या। थाना क्षेत्र के एकनियां गांव में रविवार को गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 08:15 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 08:15 PM (IST)
खगडि़या। थाना क्षेत्र के एकनियां गांव में रविवार को गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं दूसरा युवक मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिवम कुमार ने थाना में आवेदन देकर मारपीट और गोली चलाने का मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार ¨सह ने बताया कि आवेदक द्वारा दिए गए आवेदन पर एकनियां निवासी स्व. असेसर यादव के पुत्र गुड्डू कुमार समेत तीन पर मामला दर्ज किया गया है। आवेदन के मुताबिक गुड्डू कुमार द्वारा गोली चलाने से एकनियां के रूबी खातून घायल हो गई। गोली से जख्मी रुबी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें