Move to Jagran APP

मशरुम की खेती कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती है: अनिता

खगड़िया। कृषि विभाग की ओर से सामुदायिक भवन बन्नी में किसान चौपाल लगाया गया। किसान चौपाल की अध्यक्षता

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 10:11 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 10:11 PM (IST)
मशरुम  की खेती कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती है: अनिता
मशरुम की खेती कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती है: अनिता

खगड़िया। कृषि विभाग की ओर से सामुदायिक भवन बन्नी में किसान चौपाल लगाया गया। किसान चौपाल की अध्यक्षता बन्नी पंचायत की मुखिया लक्ष्मी देवी ने की। जबकि संचालन को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष सह बन्नी पैक्स अध्यक्ष नरेश कुमार ¨सह ने किया। किसानों को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक अनिता देवी ने आधुनिक खेती प्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने वैज्ञानिक ढंग से खेती करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मशरुम की खेती कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती है। जबकि कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक रणजीत प्रताप पंडित ने किसानों को पेड़-पौधे लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आम, लीची आदि के बाग लगाकर भी अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। आम-लीची के बाग में हल्दी आदि कि खेती भी कर सकते हैं। कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण का काम भी होगा। वहीं कृषि वैज्ञानिक मनोज कुमार ने कृषि के साथ-साथ पशुपालन के बारे में बताया। कहा, कृषि के साथ-साथ पशुपालन कर हम अपनी आमदनी दोगुनी कर सकते हैं।

loksabha election banner

प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने सामूहिक खेती, जैविक खेती पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर प्रखंड प्रमुख श्रीकांत ¨सह ने भी अपने विचारों को सामने रखा। इस अवसर पर प्रखंड वार्ड संघ अध्यक्ष बंदे लाल ¨सह, जगदीश चन्द्र वर्मा, पृथ्वी चंद ¨सह, योगेन्द्र ¨सह, नंद किशोर ¨सह, अबोध कुमार दास, राधे ¨सह, अनीता देवी, जीरा देवी, धर्मेन्द्र कुमार, रामविलास वर्मा, कृष्ण मोहन ¨सह, रामचरित्र ¨सह, रास बिहारी ¨सह, कलावती देवी, काजल देवी, जयमाला देवी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.