निरंजन अपहरण कांड मामले में तीन गिरफ्तार
खगड़िया। गोगरी थाना क्षेत्र के गौरैया बथान से गोगरी पुलिस ने लोडेड पिस्तौल के साथ शुक्रवार को दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। उक्त जानकारी एसडीपीओ पीके झा ने प्रेस कांफ्रेंस कर शनिवार को दी।
खगड़िया। गोगरी थाना क्षेत्र के गौरैया बथान से गोगरी पुलिस ने लोडेड पिस्तौल के साथ शुक्रवार को दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। उक्त जानकारी एसडीपीओ पीके झा ने प्रेस कांफ्रेंस कर शनिवार को दी।
उन्होंने कहा कि शिसवा के निरंजन यादव का अपहरण सुनियोजित तरीके से कुछ दिन पूर्व कर लिया गया। जिसको लेकर टेक्निकल सर्विलांस का प्रयोग करते हुए गोगरी थानाध्यक्ष एवं गठित टीम के सदस्यों ने बड़हरा के रंजीत यादव की गिरफ्तारी की। उसकी निशानदेही पर गौरैया बथान के सोनू यादव के घर पर छापामारी की गई। जहां से सोनू एवं उसके भाई अभिमन्यु यादव को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के पास से पांच गोली और दो मोबाइल भी बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि शीघ्र ही निरंजन यादव को भी बरामद कर लिया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में पुलिस इंस्पेक्टर दीपक कुमार यादव, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे।