Move to Jagran APP

पेज तीन: जाप सुप्रीमो ने किया 'काल का जाल' का विमोचन

रामनाथ अघोरी पार्क खगड़िया में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने स्मृति शेष सदर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री अशोक सहनी पर लिखी किताब काल का जाल का विमोचन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 11:48 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 11:48 PM (IST)
पेज तीन: जाप सुप्रीमो ने किया 'काल का जाल' का विमोचन
पेज तीन: जाप सुप्रीमो ने किया 'काल का जाल' का विमोचन

जागरण संवाददाता, खगड़िया: डा. रामनाथ अघोरी पार्क खगड़िया में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने स्मृति शेष सदर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री अशोक सहनी पर लिखी किताब 'काल का जाल' का विमोचन किया। इस मौके पर युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, किताब के लेखक दिलीप कुमार राय, जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णानंद यादव, अभय कुमार गुड्डू, बुद्धिजीवी चंद्रशेखरम, मछुआरा नेता प्रभुदयाल सहनी, मनोहर मंडल आदि मौजूद थे। मालूम हो कि 30 मई 2021 को दिनदहाड़े अशोक सहनी का अपहरण कर लिया गया था। अपहरण बाद वाहन में ही फांसी लगाकर उनकी हत्या कर दी गई। हत्या बाद अपराधियों ने रेल लाइन पार पानी भरे गड्ढे में शव को फेंक दिया था। जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से सिपाही दिलीप कुमार राय को उनके परिवार की सुरक्षा में लगाया गया है। जो उनके घर पर बीते सात-आठ महीने से सुरक्षा की जिम्मेवारी का निर्वहन कर रहे हैं।

loksabha election banner

दिलीप कुमार राय सिपाही के साथ-साथ एक लेखक भी हैं। उन्होंने स्मृति शेष अशोक सहनी उर्फ मुन्ना के जीवन पर काल का जाल नामक पुस्तक लिख डाली। जिसका गुरुवार को विमोचन किया गया। इस मौके पर पप्पू यादव ने सूबे की सरकार पर जमकर प्रहार किया। उनके निशाने पर विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो भी रहे। जाप नेता ने कहा कि अशोक सहनी को आज तक इंसाफ नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। इसलिए उसे संरक्षण देना बंद करें। हत्याएं खुद रुक जाएगी। उन्होंने अशोक सहनी के परिवार को समुचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बिहार के पक्ष विपक्ष पर जमकर बरसते हुए कहा कि एमएलसी का चुनाव होने वाला है। चाहे वह पक्ष हो या विपक्ष हो सभी ने बिहार के एक से बढ़कर एक बाहुबलियों को टिकट दी है। वैसे बाहुबलियों को टिकट दिया गया है जिनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में सात करोड़ 32 लाख ऐसे लोग हैं जिनके पास एक डिसमिल जमीन नहीं है। बावजूद उन्हें कोई देखने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि स्मृति शेष अशोक सहनी मल्लाह समाज के उत्थान के लिए काम कर रहे थे। उन्होंने किताब के लेखक दिलीप कुमार राय का हौसला बढ़ाया। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आरआरबी एनटीपीसी ग्रुप डी के अभ्यर्थियों के साथ केंद्र सरकार ने जो रवैया अपनाया है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसको लेकर आज शुक्रवार को बिहार बंद किया जाएगा। जब तक की सभी गिरफ्तार छात्रों को छोड़ा नहीं जाता और शिक्षकों पर से मुकदमा वापस नहीं लिए जाते, साथ ही छात्रों के हित में फैसले नहीं होते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शराबबंदी पर कहा कि नीतीश कुमार को एक बार फिर से शराबबंदी पर बिहार की जनता से राय लेनी चाहिए। साथ ही सभी पार्टियों के नेताओं की भी राय लेनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.