Move to Jagran APP

खगड़िया में आंधी का कहर, गोगरी में पेड़ के नीचे दबकर बच्ची की मौत, एक महिला घायल

मौसम के बदले मिजाज के साथ गुरुवार की शाम को तेज आंधी के संग जमकर बारिश हुई। तेज आंधी के साथ बारिश ने गर्मी से तत्काल राहत दी है। वहीं तेज आंधी ने व्यापक तबाही भी मचाई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 08:45 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 08:45 PM (IST)
खगड़िया में आंधी का कहर, गोगरी में पेड़ के नीचे दबकर बच्ची की मौत, एक महिला घायल
खगड़िया में आंधी का कहर, गोगरी में पेड़ के नीचे दबकर बच्ची की मौत, एक महिला घायल

जागरण संवाददाता, खगड़िया : मौसम के बदले मिजाज के साथ गुरुवार की शाम को तेज आंधी के संग जमकर बारिश हुई। तेज आंधी के साथ बारिश ने गर्मी से तत्काल राहत दी है। वहीं तेज आंधी ने व्यापक तबाही भी मचाई है। हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे आंकी गई। आंधी में कई लोगों के घर के चदरे, होर्डिंग व बोर्ड उड़ गए। विभिन्न जगहों पर दर्जनों पेड़ गिरे हैं। पूरे जिले में बिजली आपूर्ति पर आंधी का प्रभाव पड़ा है।

loksabha election banner

आंधी व बारिश का गहरा असर गोगरी में रहा। यहां प्रखंड मुख्यालय स्थित बीएसएनएल का बीटएस टावर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से छोटी चक के दयानंद पोद्दार की पत्नी बबीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए गोगरी रेफरल अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। वहीं गोगरी थाना के पास एक बागीचा में आम का पेड़ गिर गया। जिसमें आम चुनने गई एक बच्ची की दबकर मौत हो गई। मृतक बच्ची गोगरी नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 के मु. असलम की आठ वर्षीय पुत्री सिमरन है। घटना की सूचना बाद नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कुमार रवि के नेतृत्व में नगर परिषद के जेसीवी की मदद से पेड़ के अंदर दबी बच्ची का रेसक्यू कर बाहर निकाला गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर आधे दर्जन से अधिक जगहों पर विद्युत तार पर पेड़ गिरने से जिला मुख्यालय सहित गोगरी अनुमंडल क्षेत्र की बिजली बाधित है। जो समाचार प्रेषण तक बहाल नहीं की जा सकी थी। खगड़िया शहर में जेएनकेटी इंटर विद्यालय, कोसी कालेज, इंडोर स्टेडियम के पास सहित आधे दर्जन जगहों पर पेड़ गिरे हैं। बारिश के बाद जगह जगह जल जमाव की स्थिति बनी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.