भारतीय किसान संघ ने फूंका डीपीओ का पुतला
संवाद सहयोगी, कटिहार : भारतीय किसान संघ की जिला इकाई द्वारा संघ के जिला सह मंत्री बिनोद
संवाद सहयोगी, कटिहार : भारतीय किसान संघ की जिला इकाई द्वारा संघ के जिला सह मंत्री बिनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में सर्व शिक्षा अभियान के कार्यालय के समक्ष प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान संघ के कार्यकर्ताओं ने डीपीओ हाय-हाय, मृतक को इंसाफ दो सहित कई अन्य नारे लगाते रहे। संघ के प्रदेश मंत्री मनोज गुप्ता ने कहा कि पूरे जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की स्थिति दयनीय है। विद्यालय चलाने के नाम पर सरकारी पैसे का बंदर बांट हो रहा है। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में हो रहे गड़बड़ी का ताजा प्रमाण बठैली विधालय में वर्ग छह की छात्रा बबीता हेब्रम की रहस्यमय ढंग से मौत है। उसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को इस मौत के सारे तथ्य को सामने रखना चाहिए। अगर इस घटना की जांच हो चुकी है तो जांच रिपोट की छाया प्रति उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। इस मौके पर प्रेमचंद्र मंडल, अशोक मंडल, जेठा लाल हेम्ब्रम, संजय पंडित, रामाकांत ¨सह आदि मौजूद थे।