जलदान: स्कूली बच्चों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प
जास, खगड़िया। 'दैनिक जागरण' के 'जलदान' अभियान से बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और शिक्षक जुड़ र
जास, खगड़िया। 'दैनिक जागरण' के 'जलदान' अभियान से बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और शिक्षक जुड़ रहे हैं। वे नदी-तालाब-पोखर को बचाने का संकल्प ले रहे हैं। वहीं जलश्रोतों को ¨जदा रखने के लिए पौधरोपण भी कर रहे हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को लोकेश बाल विकास मंदिर की ओर से नदी-तालाब-पोखर को बचाने का संकल्प लिया गया। वहीं
एनएच 107 के किनारे महेशखूंट में पौधरोपण भी किया गया। मौके पर विद्यालय के निदेशक राजदेव प्रसाद यादव, प्राचार्य इन्द्रदेव पाठक, भाजपा नेता विनोद कुमार झा आदि के द्वारा पीपल, बरगद के पौधे लगाए गए। मौके पर निदेशक ने कहा कि पेड़-पौधे लगाकर हम जल संरक्षण कर सकते हैं। पेड़-पौधे भू-गर्भीय जल को पताल जाने से बचाने का काम करते हैं। कहा, पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यालय परिवार की ओर से प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने 'जलदान' मुहिम को सराहा। मौके पर युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष रामप्रवेश पटेल, शिक्षिका सृष्टि, छात्र-छात्रा रामरूप, आशीष, नीरज, आंचल, नीलू, जूली, शीतल, पल्लवी, शुभम आदि उपस्थित थे।
== ====