Move to Jagran APP

बाजार में उमड़ रही भीड़, शारीरिक दूरी का नहीं हो रहा पालन

दुकानें खुल चुकी हैं और बाजार में चहल-पहल भी है। लेकिन परबत्ता बाजार में शारीरिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। लोग बिना मास्क लगाए पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं कई दुकानदार भी मास्क नहीं लगाते हैं। जिला प्रशासन ने शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए दुकान खोलने समेत अन्य निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने 10 बजे सुबह से शाम छह बजे तक दुकान खोलने के निर्देश दिए हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 07:24 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 06:17 AM (IST)
बाजार में उमड़ रही भीड़, शारीरिक दूरी का नहीं हो रहा पालन
बाजार में उमड़ रही भीड़, शारीरिक दूरी का नहीं हो रहा पालन

परबत्ता (खगड़िया)। दुकानें खुल चुकी हैं और बाजार में चहल-पहल भी है। लेकिन परबत्ता बाजार में शारीरिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। लोग बिना मास्क लगाए पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं कई दुकानदार भी मास्क नहीं लगाते हैं। जिला प्रशासन ने शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए दुकान खोलने समेत अन्य निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने 10 बजे सुबह से शाम छह बजे तक दुकान खोलने के निर्देश दिए हैं। लेकिन कई दुकानदार सुबह ही दुकान खोलकर बैठ जाते हैं और शाम सात बजे तक दुकान चलाते हैं। जब पुलिस की गाड़ियां घूमने लगती है, तभी वे दुकान बंद करते हैं। अधिकांश दुकानदार सैनिटाइजर नहीं रखते हैं। जबकि प्रखंड क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। इसके बाद भी लोग भीड़ लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

loksabha election banner

परबत्ता सीओ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि वे इस पर शिकंजा कसेंगे। मास्क नहीं पहनने वाले को फाइन किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.