कोरोना वायरस को लेकर गंगौर बना हाट स्पॉट
कोरोना वायरस को लेकर हालात काफी गंभीर बनते जा रहे हैं। लगभग सभी थानों तक यह वायरस पहुंच गया है। गंगौर थाना फिलहाल हाट स्पॉट बना हुआ है। यहां के तीन पुलिस अधिकारी समेत एक दर्जन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नगर थाना के दो दारोगा चौथम के एक दफादार परबत्ता के दो पुलिस कर्मी के पॉजिटिव आने पर किसी को होम क्वारंटाइन कराया गया है तो कई कोविड केंद्र में भर्ती हैं। वायरस से लोगों को बचाने में पुलिस कर्मियों की अब्बल भूमिका सामने आई है। इसी को लेकर लगातार पुलिसकर्मी पॉजिटिव हो रहे हैं। एसपी मीनू कुमारी के आदेश पर इन थानों को सैनिटाइज किया गया है।
खगड़िया। कोरोना वायरस को लेकर हालात काफी गंभीर बनते जा रहे हैं। लगभग सभी थानों तक यह वायरस पहुंच गया है। गंगौर थाना फिलहाल हाट स्पॉट बना हुआ है। यहां के तीन पुलिस अधिकारी समेत एक दर्जन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नगर थाना के दो दारोगा, चौथम के एक दफादार, परबत्ता के दो पुलिस कर्मी के पॉजिटिव आने पर किसी को होम क्वारंटाइन कराया गया है, तो कई कोविड केंद्र में भर्ती हैं। वायरस से लोगों को बचाने में पुलिस कर्मियों की अब्बल भूमिका सामने आई है। इसी को लेकर लगातार पुलिसकर्मी पॉजिटिव हो रहे हैं। एसपी मीनू कुमारी के आदेश पर इन थानों को सैनिटाइज किया गया है। थानाध्यक्षों को आमलोगों से शारीरिक दूरी बनाकर ही उनकी बात सुनने व इसके निदान को लेकर प्रयास करने को कहा गया है। मिली जानकारी के अनुसार गंगौर थाना में बेरिकेटिग कराया गया है। वैसे लोग भी फिलहाल थाना जाने से परहेज ही कर रहे हैं। खतरा इस बात को लेकर है कि गंगौर थाना से सटे ही चौक है। जहां दुकानें खुलती हैं और लोगों की आवाजाही भी होती है। जलकौड़ा चौक पर भी शाम में लोगों की भीड लगती है। यहां लोगों को खुद शारीरिक दूरी बनाए रखने की जरूरत है। इससे पहले भी सदर एसडीपीओ समेत दो दर्जन पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए थे। जिन्हें क्वारंटाइन किया गया था। हालांकि उन पुलिसकर्मी की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। बावजूद खासे परहेज बरता जा रहा है। अलौली थाना के भी एक पुलिस अधिकारी समेत सात पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए थे। जहां भी सतर्कता बरती जा रही है। कई थानों के पुलिस कर्मियों की जांच हेतु सैंपल लिया गया है। जबकि कई थानों की पुलिस की जांच को लेकर प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
कोट
कर्तव्य पालन करने के दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी पॉजिटिव हो रहे हैं। गंगौर थानाध्यक्ष समेत अन्य थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सतर्कता बरतते हुए अपराध व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को कहा गया है।
मीनू कुमारी, एसपी, खगड़िया