तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी, कई घरों में किया प्रवेश
पेज तीन की लीड = कई गांवों का सड़क संपर्क बेलदौर प्रखंड मुख्यालय से भंग = चौथम के तटबंध के
पेज तीन की लीड
= कई गांवों का सड़क संपर्क बेलदौर प्रखंड मुख्यालय से भंग
= चौथम के तटबंध के अंदर बसे सोनवर्षा गांव में कई घरों में बाढ़ का पानी किया प्रवेश
= तीन दर्जन घरों में प्रवेश किया बाढ़ का पानी
जेएनएन, बेलदौर, चौथम (खगड़िया) :
कोसी, बागमती उफान पर है। जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का पानी तेजी से फैलता जा रहा है। बागमती नदी का पानी बांध के अंदर बसे चौथम प्रखंड के सोनवर्षा गांव के तीन दर्जन से अधिक घरों में प्रवेश कर गया है। पीड़ित परिवार एनएच 107 किनारे शरण लेने को विवश बने हुए हैं। पीड़ितों में रीता देवी ने बताया कि घर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से आफत आन पड़ी है। वे कहती हैं कि घर में तीन फीट तक पानी भर गया है। इनके घरों में घुसा पानी
रंजीत पासवान, बबलू पासवान, तुफानी पासवान, गजेंद्र पासवान, ललन पासवान, अनिरुद्ध पासवान, पंकज पासवान, पप्पू पासवान, बासो पासवान, बिजल पासवान, खोनहे पासवान, प्रकाश पासवान समेत तीन दर्जन लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है।
कोसी भी उफान पर है। कोसी कटाव करते-करते सहरौण गांव को लीलने के लिए आतुर दिख रही है। बारुण गांव के समीप कोसी जमींदारी बांध से सटकर बह रही है। जिससे बांध पर दवाब है। वहीं दिघौन पंचायत के मध्य विद्यालय थलहा में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। साथ ही कई सड़कों पर बाढ़ का पानी आ जाने से प्रखंड मुख्यालय से कई गांवों का सड़क संपर्क भंग हो गया है। ददरौजा- बघरा पथ, ददरौजा-तरौना पथ, पचौत- दिघौन पथ पर कई जगहों पर दो से चार फीट पानी बह रहा है।
कोट
कोसी के जलस्तर में वृद्धि का दौर जारी है। कई पथों पर पानी फैल जाने की जानकारी मिली है। आवश्यकता पड़ी तो नाव का परिचालन कराया जाएगा।
अमित कुमार, सीओ, बेलदौर।