Move to Jagran APP

बढ़ रहा पानी, बढ़ी बाढ़ पीड़ितों की परेशानी

खगड़िया। गंगा व बूढ़ी गंडक के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने से गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में स्थिति भयावह होती जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 08:13 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 08:13 PM (IST)
बढ़ रहा पानी, बढ़ी बाढ़ पीड़ितों की परेशानी
बढ़ रहा पानी, बढ़ी बाढ़ पीड़ितों की परेशानी

खगड़िया। गंगा व बूढ़ी गंडक के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने से गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में स्थिति भयावह होती जा रही है। पानी बढ़ने के साथ ही बाढ़ पीड़ितों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बीते मंगलवार को बौरना में गोगरी ¨रग बांध के टूटने के बाद अब बौरना पंचायत पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है। पंचायत की बड़ी व छोटी बौरना, भदलय लगभग पूरी तरह जलमग्न हो चुका है।

loksabha election banner

छोटी बौरना के मुख्य सड़क को छोड़ सभी सड़कों पर पानी बह रहा है। जीएन तटबंध से बड़ी बौरना जाने वाली सड़क पर पानी बह रहा है। यहां सड़क संपर्क भंग हो चुका है। लोग पानी में चलकर आ-जा रहे हैं। वहीं जीएन तटबंध से छोटी बौरना जाने वाली सड़क पर भी पानी है। मुखिया याशमीन के अनुसार बड़ी व छोटी बौरना अब पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। तीन सौ से अधिक घरों में पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ से प्रभावित दर्जनों परिवार जीएन तटबंध पर

शरण लिए हुए हैं।

=== === गोगरी पंचायत भी बाढ़ की चपेट में

गोगरी(खगड़िया): ¨रग बांध टूटने के बाद गोगरी पंचायत में भी बाढ़ का कहर शुरू हो चुका है। गोगरी पंचायत के इमादपुर, ¨बदटोली, लतामबाड़ी भी पानी से घिर चुका है। इमादपुर- लतामबाड़ी जाने वाली सड़क पर पानी बह रहा है। यहां के आधे दर्जन से अधिक घरों में पानी प्रवेश कर चुका है। जबकि ¨बद टोली व कुंडी के भी आधे दर्जन से अधिक घरों में पानी प्रवेश कर गया है। लोग घर छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। मुखिया शांति देवी ने कहा कि ¨रग बांध टूटने के बाद अब गोगरी पंचायत के लतामबाड़ी, ¨बद टोली, कुंडी के दर्जन भर से अधिक घरों में पानी प्रवेश कर चुका है।

=== === नगर पंचायत क्षेत्र में भी स्थिति भयावह होती जा रही है

गोगरी(खगड़िया): नगर पंचायत के वार्ड 11 शारदा नगर में बाढ़ का पानी बढ़ने से स्थिति भयावह हो गई है। मालूम हो कि लगभग एक सप्ताह से यह पंचायत बाढ़ की चपेट में है। एक दर्जन से अधिक परिवार विस्थापित हो बांध पर शरण ले रखे हैं। वार्ड पार्षद सुमन ¨सह ने कहा कि शारदा नगर की पांच सौ की आबादी चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है। लगभग सभी घरों व आंगन में पानी है। एक नाव दिए गए हैं। जिसके सहारे लोग आवागमन कर रहे हैं। वहीं वार्ड आठ मीरगंज में भी बाढ़ का कहर जारी है।

== ==== रामपुर में स्थिति हुई विकराल

गोगरी(खगड़िया): रामपुर पंचायत के रामपुर गांव में भी बाढ़ से स्थिति दिनोंदिन विषम होती जा रही है। पश्चिमी टोला जाने वाली सड़क व तांती टोला सड़क पर पानी बह रहा है। परंतु, यहां नाव की व्यवस्था नहीं हुई है। वहीं कटघरा सड़क के पास पानी व्यायामशाला भवन तक पहुंच चुका है। रामपुर मुखिया कृष्णानंद यादव के अनुसार स्थिति विकराल हो चुकी है। 50 से ऊपर घरों में पानी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.