लॉकडाउन के बाद पहली बार जनता दरबार का आयोजन
गोगरी (खगड़िया)। गोगरी थाना परिसर में शनिवार को लॉकडाउन के बाद पहली बार जनता दरबार
गोगरी (खगड़िया)। गोगरी थाना परिसर में शनिवार को लॉकडाउन के बाद पहली बार जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि विवाद से संबंधित कुल तीन मामले सामने आए। जिसमें एक भी मामले का निपटारा नहीं हो सका। इस मौके पर सीओ कुमार रविद्रनाथ, गोगरी थानाध्यक्ष शरत कुमार भी मौजूद थे। तीनों मामले को ले जांच प्रक्रिया अपनाई गई है। सीओ कुमार रविद्रनाथ ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण मामला कुछ कम आया है। लॉकडाउन के बाद पहली बार जनता दरबार का आयोजन हो रहा है। शनिवार की जनता दरबार में कुल तीन मामले सामने आए। जिसमें सभी मामले में जांच की आवश्यकता देखते हुए जांच के लिए सीआई को दे दिया गया है। रिपोर्ट आने बाद आगे की कार्यवाही होगी। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी राजीव कुमार, दिनेश राम, अभिराज, गोपाल, हैदर अली आदि उपस्थित थे।