सात परिवार के एक दर्जन घर जलकर राख, हजारों की क्षति
खगड़िया। बेलदौर थाना अंतर्गत महिनाथ नगर पंचायत के गौंगी पुर्नवास टोला में अलाव की चिगारी से ल
खगड़िया। बेलदौर थाना अंतर्गत महिनाथ नगर पंचायत के गौंगी पुर्नवास टोला में अलाव की चिगारी से लगी आग में सात परिवार के एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। घटना शनिवार सुबह की है। बताया गया है कि ठंड से बचाव को लेकर ललन मुखिया घर के सामने अलाव जल रहा था। इसी दौरान तेज हवा के झोंके से अलाव की चिगारी ललन मुखिया के फुस के घर पर जा गिरी। जिससे एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। जबतक ग्रामीण दोल-बाल्टी के सहारे आग पर काबू पाते, तबतक देखते ही देखते सात परिवार के एक दर्जन घर राख की ढेर में तब्दील हो गए। ग्रामीण लोटा-बाल्टी की मदद से आग पर काबू पाने में सफल हुए। आशियाना को बचाने में फुदन मुखिया झुलस गए। साथ ही दो गाय, चार बकरी भी गंभीर रूप से झुलस गईं। संचन मुखिया का नगद 30 हजार रुपये समेत खाद्यान्न सामग्री जलकर राख हो गए। पीड़ितों में फुदन मुखिया, ललन मुखिया, विष्णुदेव मुखिया, नागा मुखिया, संजन मुखिया, शकल मुखिया एवं बुचिया देवी के नाम शामिल हैं। सरपंच विनोद पासवान, राजेश यादव आदि ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया।
क्या कहते हैं अधिकारी
थानाध्यक्ष रितेश कुमार रतन ने बताया कि आग से निपटने के लिए दमकल भेजा गया था। लेकिन दमकल पहुंचने से पूर्व आग पर काबू पा लिया गया था।
सीओ अमित कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। सीओ ने बताया कि आग से सात परिवार के घर जलकर राख हो गए।