Move to Jagran APP

रिटायर फौजी ने चलाई गोली

खगड़िया। सन्हौली पुल के समीप एक रिटायर फौजी ने मामूली विवाद में गोली चला दी। हालांकि कोई

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 12:16 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 12:16 AM (IST)
रिटायर फौजी ने चलाई गोली
रिटायर फौजी ने चलाई गोली

खगड़िया। सन्हौली पुल के समीप एक रिटायर फौजी ने मामूली विवाद में गोली चला दी। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। फौजी के भाई मनोरंजन भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि भदास उत्तरी का सीएसपी संचालक मनोरंजन बाइक से रैक प्वाइंट होकर खगड़िया आ रहा था। सन्हौली का रितेश ठाकुर बाइक से मथुरापुर जा रहा था। बाइक में टक्कर हो गई। दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद को लोगों ने शांत कराया परंतु दोनों फिर आमने- सामने हो गए। विवाद बढ़ने पर मनोरंजन ने अपने भाई व रिटायर फौजी निरंजन सिह को बुला लिया। बताया जाता है कि फौजी लाइसेंसी पिस्टल सत्यापन को आया था और गोली चला दिया। इसी बीच मनोरंजन चित्रगुप्तनगर थाना पहुंचकर रुपया लूटने का झूठा आरोप लगाने लगा। मामले में एसडीपीओ आलोक रंजन ने बताया चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने मामले का सत्यापन किया तो आरोप गलत निकला। मामला रेल थाना के अधीन है। इधर रेल थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। एक को गिरफ्तार किया गया है। फौजी की खोज की जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.