कचरा फेंकने को लेकर दो पक्ष भीड़े
परबत्ता थाना क्षेत्र के सियादतपुर अगुवानी पंचायत में कचरा फेंकने से उत्पन्न विवाद तूल पकड़ लिया है। घटना में दो पक्ष आमने-सामने हो गए हैं। दोनों निकट के स्वजन हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): परबत्ता थाना क्षेत्र के सियादतपुर अगुवानी पंचायत में कचरा फेंकने से उत्पन्न विवाद तूल पकड़ लिया है। घटना में दो पक्ष आमने-सामने हो गए हैं। दोनों निकट के स्वजन हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इस घटना में एक पक्ष के एक लोग जख्मी हैं। जबकि दूसरे पक्ष के तीन लोग जख्मी हुए हैं। सभी जख्मियों का इलाज सीएचसी परबत्ता में हुआ है। हालांकि एक पक्ष के सूरज कुमार सिंह पर जानलेवा हमला किए जाने की बात कही गई है। जख्मी सूरज कुमार सिंह का इलाज सीएचसी परबत्ता में चलने के बाद उसे डा. एचएन शर्मा ने रेफर कर दिया है। जख्मी सूरज कुमार सिंह ने बताया कि घर के पास गली है। आगे रास्ता है। जिससे होकर निकलने का रास्ता है। जिस रास्ते पर बगल के अनिल सिंह ने कचरा फेंक दिया था। कहने पर अनिल सिंह दबंगई से पेश आया। भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। जब मना किया तो अनिल सिंह व उसके पुत्र रामइकबाल सिंह समेत अन्य स्वजन ने मिलकर जानलेवा हमला बोल दिया। परबत्ता थाना में सूरज कुमार सिंह के आवेदन पर अनिल सिंह, रामइकबाल सिंह समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष से एक महिला ने सूरज कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, अंकित कुमार समेत चार लोगों पर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने अपने दरवाजे पर प्रथम पक्ष के लोगों द्वारा कचरा फेंकने, बदसलूकी करने, जान मारने की नीयत से हमला करने आदि का आरोप लगाया है। परबत्ता थाना में इस मामले में दो केस दर्ज किया गया है। परबत्ता थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने कहा कि दोनों पक्ष के आवेदन पर अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।