301 पॉजिटिव में अब मात्र आठ संक्रमित मरीज
जिले में कोरोना पर अब ब्रेक सा लगा है। अब छिटपुट एक- दो मरीज मिल रहे हैं। संक्रमित अब तेजी से ठीक हो रहे हैं। नौ और लोगों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी की है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या मात्र आठ रह गई है। हालांकि गुरुवार को एक और पॉजिटिव केस मिला है। जिसकी जांच सदर अस्पताल में ही ट्रूनेट मशीन से की गई। गुरुवार को मिला पॉजिटिव मरीज गोगरी प्रखंड का है।
खगड़िया। जिले में कोरोना पर अब ब्रेक सा लगा है। अब छिटपुट एक- दो मरीज मिल रहे हैं। संक्रमित अब तेजी से ठीक हो रहे हैं। नौ और लोगों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी की है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या मात्र आठ रह गई है। हालांकि गुरुवार को एक और पॉजिटिव केस मिला है। जिसकी जांच सदर अस्पताल में ही ट्रूनेट मशीन से की गई। गुरुवार को मिला पॉजिटिव मरीज गोगरी प्रखंड का है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएम आलोक रंजन घोष ने बताया कि एक और पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही जिले में मिले कुल पॉजिटिव की संख्या 301 हो गई है। जिसमें से 289 स्वस्थ हो चुके हैं। मात्र आठ लोग अब पॉजिटिव हैं। अब तक कुल चार हजार 576 सैंपल को जांच में भेजा जा चुका है। जिसमें 518 लोगों की जांच रिपोर्ट नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि अब सदर अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से जांच आरंभ हो चुकी है। अब बाजार के कुछ दुकानदारों के सैंपल जांच कराए जाएंगे। कोई भी संदेह के आधार पर जांच करा सकते हैं। किसी तरह का संदेह नहीं रखें। जांच कराने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब जांच में अगर पॉजिटिव भी पाए जाते हैं तो सामान्य स्थिति में ऐसे मरीज घर में भी आइसोलेशन में रह सकेंगे। आवश्यकता पर भर्ती भी हो सकते हैं।