Move to Jagran APP

बदमाशों ने बोला हमला, हुई त्वरित कार्रवाई, गिरफ्तार

संवाद सूत्र परबत्ता (खगड़िया) पसराहा थाना क्षेत्र के खरौआ गांव से गोलीबारी की घटना में पुलि

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 11:49 PM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 11:49 PM (IST)
बदमाशों ने बोला हमला, हुई त्वरित कार्रवाई, गिरफ्तार
बदमाशों ने बोला हमला, हुई त्वरित कार्रवाई, गिरफ्तार

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): पसराहा थाना क्षेत्र के खरौआ गांव से गोलीबारी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया गया है। बीते सोमवार को खरौआ गांव के पुलकित सिंह पर उस गांव के बदमाशों ने हमला बोल दिया। फायरिग भी की। पुलकित सिंह के साथ जमकर मारपीट की गई। सूचना पर पसराहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पसराहा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि चारों को जानलेवा हमला, गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में सुधीश शर्मा, नीतीश कुमार, योगेंद्र शर्मा, नागो शर्मा शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि इन बदमाशों ने पुलकित सिंह के ऊपर जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने बोला हमला, हुई त्वरित कार्रवाई, गिरफ्तार

loksabha election banner

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): पसराहा थाना क्षेत्र के खरौआ गांव से गोलीबारी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया गया है। बीते सोमवार को खरौआ गांव के पुलकित सिंह पर उस गांव के बदमाशों ने हमला बोल दिया। फायरिग भी की। पुलकित सिंह के साथ जमकर मारपीट की गई। सूचना पर पसराहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पसराहा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि चारों को जानलेवा हमला, गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में सुधीश शर्मा, नीतीश कुमार, योगेंद्र शर्मा, नागो शर्मा शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि इन बदमाशों ने पुलकित सिंह के ऊपर जानलेवा हमला किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.