Move to Jagran APP

जिले में हजार के करीब पहुंचा कोरोना पॉजिटिव की संख्या

जिले में कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है। लगातार लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब बढ़े रफ्तार के कारण जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हजार के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है। सोमवार शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना पॉजिटिव की संख्या 953 हो गई है। हालांकि इसमें से 674 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि पांच की मौत भी हुई है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 272 है। जिसका इलाज चल रहा है। कोरोना पॉजिटिव में सदर अस्पताल अलौली और गोगरी अस्पताल के कई चिकित्सक व कर्मी के अलावे अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। जबकि बेलदौर व परबत्ता प्रखंड के दो अधिकारियों के चालक पॉजिटिव हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 08:11 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 08:11 PM (IST)
जिले में हजार के  करीब पहुंचा कोरोना पॉजिटिव की संख्या
जिले में हजार के करीब पहुंचा कोरोना पॉजिटिव की संख्या

खगड़िया। जिले में कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है। लगातार लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब बढ़े रफ्तार के कारण जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हजार के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है। सोमवार शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना पॉजिटिव की संख्या 953 हो गई है। हालांकि इसमें से 674 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि पांच की मौत भी हुई है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 272 है। जिसका इलाज चल रहा है। कोरोना पॉजिटिव में सदर अस्पताल, अलौली और गोगरी अस्पताल के कई चिकित्सक व कर्मी के अलावे अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। जबकि बेलदौर व परबत्ता प्रखंड के दो अधिकारियों के चालक पॉजिटिव हैं। मानसी उपडाकघर के छह कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा लगभग आधा दर्जन बैंक के कर्मी व अधिकारी भी पॉजिटिव हैं। जिसमें कई बैंक शाखा अब भी बंद है।

loksabha election banner

89 कंटेनमेंट जोन एक्टिव लगातार शहर व ग्रामीण क्षेत्र में पॉजिटिव मिलने के कारण कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब तक नगर परिषद खगड़िया के आधे दर्जन और नगर पंचायत गोगरी जमालपुर के दो स्थलों सहित कुल 113 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके है। जिसमें 89 एक्टिव कंटेनमेंट जोन हैं। लगातार बढ़ते मरीज से लोगों में भय का भी माहौल है।

वर्तमान में जांच की स्थिति

प्रशासनिक आंकड़े के अनुसार सोमवार शाम तक जिले में कुल 10 हजार 589 लोगों का सैंपल जांच में भेजा गया था। जिसमें से नौ हजार 265 निगेटिव और 953 पॉजिटिव पाए गए। जबकि 233 लोगों के रिपोर्ट अप्राप्त थे। 674 लोगों के ठीक होने के साथ कुल एक्टिव मरीज की संख्या 272 रही है।

कोट

कोरोना संक्रमण को लेकर जांच की रफ्तार में तेजी लाई गई है। एंटिजन किट के माध्यम से भी जांच की जा रही है। जिले में पर्याप्त मात्रा में रैपिड एंटिजन किट उपलब्ध है। जिसे भी शंका हो वे जांच करा सकते हैं। उनकी इच्छा के अनुसार पॉजिटिव पाए जाने पर सशर्त होम आइसोलेशन में भी रहा जा सकता है। उन्हें दवा का किट भी मुहैया कराया जाएगा। लोग कोरोना से बचाव के सभी नियम का पालन करें और सुरक्षित रहें।

आलोक रंजन घोष, डीएम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.