Move to Jagran APP

एक साथ मिले 107 नए मरीज, एक्टिव मरीज 309

खगड़िया। जिले में कोरोना का विस्फोट लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में एक साथ 107 नए पॉजि

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 12:42 AM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 12:42 AM (IST)
एक साथ मिले 107 नए मरीज, एक्टिव मरीज 309
एक साथ मिले 107 नए मरीज, एक्टिव मरीज 309

खगड़िया। जिले में कोरोना का विस्फोट लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में एक साथ 107 नए पॉजिटिव मिले हैं। 107 नए मरीज मिलने के साथ जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 309 हो चुकी है। जिससे प्रशासन भी सकते में हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसे लेकर थोड़ी सजगता बढ़ाए जाने के साथ विभागीय स्तर पर भी जांच कार्य में हल्की तेजी लाई गई है। वैसे दिन- प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही एक्टिव मरीजों की संख्या सभी की चिता बढ़ा दी है। कोरोना की दूसरी लहर काफी तेज जान पड़ रही है।

loksabha election banner

बीते एक सप्ताह के दौरान 257 कोरोना पॉजिटिव शनिवार रात तक मिले हैं। जिले में कोरोना की दूसरी लहर 20 मार्च से आरंभ हुई और 29 दिनों में अब तक कुल 373 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें 58 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। वर्तमान में 309 एक्टिव मरीज आइसोलेशन में रह रहे हैं। जाने अब तक का आंकड़ा

जिले में गत वर्ष अप्रैल से अब तक कुल चार लाख 40 हजार 875 लोगों की जांच हुई। जिसमें बीते शनिवार को 1299 लोगों की जांच की जा सकी। वहीं कुल पॉजिटिव का आंकड़ा तीन हजार 117 हो गई है। जबकि दो हजार 808 लोगों ने कोरोना को मात दिया और छह लोगों की मौत हुई। जानें एक सप्ताह की जांच और पॉजिटिव का आंकड़ा

दिन जांच पॉजिटिव

11 मार्च --- 701 --- 19

12 मार्च --- 1094 --- 25

13 मार्च --- 1088 --- 19

14 मार्च --- 109 --- 22

15 मार्च --- 1405 --- 49

16 मार्च --- 1351 --- 60

17 मार्च --- 1299 --- 107

कोट

पूरे बिहार के साथ जिले में भी कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव तेजी से हो रहा है। इसकी रोकथाम को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रेन से बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के साथ रैंडम जांच भी हो रही है। सरकारी निर्देश के पालन का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को इसे लेकर जागरूक होना होगा। कोरोना से बचाव के सभी नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। जिन लोगों को कोरोना का हल्का भी लक्षण समझ में आ रहा हो वह स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जांच कराएं।

आलोक रंजन घोष, डीएम, खगड़िया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.