Move to Jagran APP

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए शहर का लिया जायजा

खगड़िया। यास चक्रवाती तूफान के असर को लेकर गोगरी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आदि

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 May 2021 12:19 AM (IST)Updated: Wed, 26 May 2021 12:19 AM (IST)
भारी बारिश की संभावना को देखते हुए शहर का लिया जायजा
भारी बारिश की संभावना को देखते हुए शहर का लिया जायजा

खगड़िया। यास चक्रवाती तूफान के असर को लेकर गोगरी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार ने मंगलवार को शहर का भ्रमण किया। उन्होंने दैनिक जागरण को बताया कि संभावित चक्रवाती यास तूफान व भारी बारिश से निपटने के लिए शहर का भ्रमण किया गया है। प्रशासन हर स्थिति से निपटने को तैयार है। उन्होंने कहा कि निचले इलाके में संभावित जल जमाव की स्थिति का आकलन किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने वार्ड संख्या एक, दो, तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ, नौ, 10 आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने जहां-जहां जल जमाव है वहां जल निकासी का निर्देश दिया। उसरी के वार्ड संख्या आठ एवं नौ में ग्रामीणों ने जल जमाव से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। कार्यपालक पदाधिकारी ने जल जमाव से जल्द मुक्ति का भरोसा दिलाया। इस मौके पर हरदेव प्रसाद, मु. शौकत आदि मौजूद थे। बारिश से मक्का किसानों की बढ़ी परेशानी खगड़िया। यास चक्रवाती तूफान से हो रही बारिश के कारण किसानों में हताशा है। बेलदौर में मक्का फसल की कटनी शुरू है। किसानों की फसल खेत- खलिहान में तैयारी को लेकर रखा हुआ है। तैयार फसल किसानों के दरवाजा पर अथवा खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है। मंगलवार की बारिश तैयार मक्का की दाना और फसल पर आफत बनकर आई। मक्का भींग गई है। जिले में सबसे अधिक बेलदौर में 12 हजार हेक्टेयर में मक्का की खेती होती है। हर रोज मक्का का भाव गिरता चला जा रहा है। गांव- देहात में 13 सौ रुपये प्रति क्विटल खरीदार नहीं मिल रहे हैं। बारिश ने रही- सही कसर पूरी कर दी है। इतमादी गांव के किसान सुशील पंडित ने बताया कि चार हेक्टेयर में मक्का की खेती की है। एक हेक्टेयर मक्का की खेती में 25 से 30 हजार रुपये खर्च आते हैं। एक हेक्टेयर में उपज 65 क्विटल तक होती है। लेकिन, आंधी- बारिश किसानों के लिए आफत के रूप में है। खुले आसमान के नीचे तैयार मक्का भींग गई है। अब वजन कम होगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.