Move to Jagran APP

बन्नी में जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल

खगड़िया। इफको (इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड) की ओर से बन्नी पैक्स पर

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 11:47 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 11:47 PM (IST)
बन्नी में जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल
बन्नी में जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल

खगड़िया। इफको (इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड) की ओर से बन्नी पैक्स पर सामाजिक कल्याण कार्यक्रम के तहत ठंड व शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशु गुप्ता ने कहा कि इफको सहकारी संस्था है। जो किसानों के बीच उर्वरक बिक्री के साथ-साथ सामाजिक कल्याण कार्यक्रम के लिए हमेशा तत्पर रहती है। सामाजिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत निश्शुल्क कंबल वितरण का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। इस मौके पर खगड़िया सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष नरेश सिंह ने इफको की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि इफको किसानों की संस्था है। यह किसानों के हित में हमेशा तत्पर रहती है। इस मौके पर मक्का की फसल में लगने वाले फॉल आर्मीवर्म और उसकी रोकथाम की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर झिकटिया पैक्स अध्यक्ष राजीव सिंह, चंद्रप्रभा, मीना देवी, राजेंद्र सिंह, सुमित्रा देवी, जगदीश चंद्र वर्मा, नवीन सिंह, अंबेश कुमार, अरुण सिंह, भगवान सिंह, गणेश राम आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.