Move to Jagran APP

अब गंगा ग्राम में गंगा दूत जगाएंगे लख

जागरण संवाददाता खगड़िया नदियां जीवनदायिनी है। उसमें गंगा नदी का तो खास महत्व है। खगड़िया

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 11:46 PM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 11:46 PM (IST)
अब गंगा ग्राम में गंगा दूत जगाएंगे लख
अब गंगा ग्राम में गंगा दूत जगाएंगे लख

जागरण संवाददाता, खगड़िया: नदियां जीवनदायिनी है। उसमें गंगा नदी का तो खास महत्व है। खगड़िया के एक बड़े भू-भाग से होकर गंगा गुजरती है। यहां गोगरी के आसपास बूढ़ी गंडक गंगा नदी से संगम करती है। खगड़िया के उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा का खास महत्व है। यहां साल भर गंगा स्नान को श्रद्धालु आते हैं। अगुवानी में हर, हर गंगे की गूंज सुनाई पड़ते रहता है। लेकिन आज गंगा का पानी दूषित हो रहा है। इसके कई कारण हैं।

loksabha election banner

मानवीय लापरवाही की इसमें अहम भूमिका है। गंगा को स्वच्छ, सुंदर रखने को लेकर अब गंगा दूत अलख जगाएंगे।

नमामि गंगे परियोजना के जिला परियोजना अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि नमामि गंगे परियोजना की ओर से जिले के परबत्ता, गोगरी व खगड़िया प्रखंड के कुल 23 गंगा ग्रामों में गंगा दूत का चयन किया जाना है। प्रक्रिया शुरू है। प्रत्येक गंगा ग्राम से 10 युवाओं का चयन उनकी स्वेच्छा से जनसेवा की भावना को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। गंगा दूत स्वेच्छा से कार्य करेंगे। उन्हें कोई भी मानदेय नहीं दिया जाएगा। जिले में कुल 50 गंगा स्पेयर हेड का भी चयन किया जाना है। स्पेयर हेड गंगा दूतों को गांव स्तर पर प्रशिक्षण देंगे। गंगा दूत प्रशिक्षण प्राप्त कर गंगा के किनारे बसे स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए गंगा को संरक्षण एवं प्रदूषण मुक्त करने में सहयोग प्रदान करेंगे। पंचायत चुनाव के बाद इस दिशा में युद्धस्तर पर प्रयास होगा। ये हैं गंगा ग्राम प्रखंड ग्राम पंचायत गांव के नाम 1 गोगरी- बन्नी- बन्नी

2 गोगरी- बोरना- बोरना 3 गोगरी- गोगरी- गोगरी

4 गोगरी- गोगरी- इमादपुर 5 गोगरी- इटहरी- इटहरी

6 गोगरी- झिकटिया- झिकटिया 7 गोगरी- रामपुर- फतेहपुर

8 गोगरी- रामपुर- रामपुर 9 गोगरी- समसपुर- शमशुद्दीनपुर

10 खगड़िया- रहीमपुर दक्षिण- दुर्गापुर करारी 11 खगड़िया- रहीमपुर मध्य- दुर्गापुर

12 खगड़िया- रहीमपुर उत्तर- रहीमपुर 13 परबत्ता- भरसो- भरसो

14 परबत्ता- दरियापुर भेलवा- जोरावरपुर 15 परबत्ता- जोरावरपुर- दरियापुर भेलवा

16 परबत्ता- कबेला- कबेला 17 परबत्ता- कुल्हड़िया- कुल्हड़िया

18 परबत्ता- लगार- टीमापुर उर्फ लगार 19 परबत्ता- माधवपुर- माधवपुर

20 परबत्ता- सौढ़ उत्तर- सौढ़ 21 परबत्ता- सौढ़ दक्षिण- भरतखंड

22 परबत्ता- सियादतपुर अगुवानी- सियादतपुर अगुवानी 23 परबत्ता- तेमथा करारी- तेमथा करारी कोट

परबत्ता प्रखंड के गंगा ग्राम कुल्हड़िया, भरसो तथा गोगरी प्रखंड के गंगा ग्राम झिकटिया में गंगा दूत एवं गंगा स्पेयर हेड का चयन व युवा क्लब का गठन किया गया है। पंचायत चुनाव के बाद सभी गंगा ग्राम में गंगा दूत, स्पेयर हेड व युवा क्लब का गठन कर लिया जाएगा।

रजनीश कुमार, जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे परियोजना, खगड़िया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.