खगड़िया। खगड़िया में लाचार, बेबस और बेघर लोगों को इस ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे रात बितानी होगी। नहीं तो दूसरों की दया पर निर्भर रहना होगा। ठंड से बचाव को लेकर जिले में रैन बसेरा का अभाव है। अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। प्रशासनिक स्तर पर गत वर्ष शहरी क्षेत्र में जगह-जगह अस्थाई आश्रय स्थल बनाए गए थे। नगर प्रशासन की ओर से रैन बसेरा के निर्माण को लेकर आवश्यक पहल नहीं किया जा सका है।
नगर परिषद क्षेत्र में है मात्र एक रैन बसेरा
नगर परिषद क्षेत्र में ही जिला मुख्यालय व बाजार है। यहां गरीब, बेसहारा, बेघरों की काफी संख्या है। जो यत्र- तत्र फुटपाथ, स्टेशन प्लेटफार्म आदि जगहों पर रात बिताते हैं। ठंड से बचना ऐसे लोगों के लिए परेशानी का सबब है। नगर परिषद क्षेत्र में मात्र एक रैन बसेरा बना है। जिसका उद्घाटन इस वर्ष ही हुआ है। यहां भवन के साथ रहने की अन्य सुविधाएं भी है। तीन बड़े हॉलनुमा रैन बसेरा में 50 से अधिक लोग रह सकते हैं। परंतु यहां ठहरने वाले लोगों के लिए भोजन की कोई व्यवस्था नहीं है। वैसे शहर में एक रैन बसेरा ठंड के मौसम में कम पड़ सकता है।
गोगरी में चार वर्ष बाद भी नहीं बन सका रैन बसेरा
नगर पंचायत गोगरी जमालपुर क्षेत्र में ही गोगरी अनुमंडल व प्रखंड मुख्यालय है। साथ ही मुख्य बाजार जमालपुर बाजार है। यहां भी बेघर, बेसहारों की संख्या अच्छी है। ऐसे लोगों के ठंड से बचाव व रात में रहने को लेकर नगर पंचायत में कोई व्यवस्था नहीं है। यहां एक भी रैन बसेरा नहीं है। वर्ष 2016-17 में रेफरल अस्पताल गोगरी के प्रांगण में सभी सुविधाओं से लेस रैन बसेरा निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ था। कार्य भी आरंभ हुआ, परंतु संवेदक और नगर प्रशासन की उदासीनता के कारण अब तक यह रैन बसेरा नहीं बन सका है। कोट
खगड़िया नगर परिषद के बलुवाही बस स्टैंड परिसर में एक रैन बसेरा है। जहां रहने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है। यहां भोजन की व्यवस्था समूह के माध्यम से होनी है। जिसका चयन किया जाना है। जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
सीता कुमारी, नगर सभापति, नगर परिषद खगड़िया। कोट
नगर पंचायत गोगरी जमालपुर में तकनीकी और विभागीय समस्या के कारण रैन बसेरा निर्माण कार्य बाधित हुआ था। जो अब लगभग पूर्ण हो चुका है। थोड़ा काम शेष है। बेघर, बेसहारा लोगों के ठंड से बचाव को लेकर व्यवस्था कराई जाएगी। गत वर्ष भी अस्थाई व्यवस्था कर आश्रय स्थल बनाए गए थे। इस बार भी अस्थाई आश्रय स्थल बनाए जाएंगे।
शशिकला देवी, अध्यक्ष, नगर पंचायत गोगरी जमालपुर।
में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे