जनता चाहती है बदलाव : ई. धर्मेंद्र
खगड़िया। न सिर्फ दलीय बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव प्रचार अभियान में दमखम के साथ मौजूद हैं। इ
खगड़िया। न सिर्फ दलीय बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव प्रचार अभियान में दमखम के साथ मौजूद हैं। इससे चुनाव रोचक होता जा रहा है। शुक्रवार को खगड़िया विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी ई. धर्मेंद्र कुमार ने पदयात्रा निकाली। उन्होंने दक्षिणी माड़र, उत्तरी माड़र, सबलपुर, रसौंक आदि में जनसंपर्क कर खगड़िया के विकास का नारा दिया। मालूम हो कि यह सभी गांव नदी किनारे अवस्थित हैं। ई. धर्मेंद्र ने कहा कि आज तक बाढ़ का स्थाई समाधान नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। जनता खगड़िया का विकास चाहती है। दूसरी ओर ई. धर्मेंद्र के समर्थन में डॉ. विवेकानंद ने अंबा डीह, रहीमपुर, बरखंडी टोला, मथार, सोनवर्षा आदि जगहों पर जनसभाएं की। उन्होंने खगड़िया के पिछड़ेपन की चर्चा करते हुए यहां के विकास का नक्शा सामने रखा।