Move to Jagran APP

खगड़िया रेलवे स्टेशन परिसर में शान से फहराया गया 100 फीट ऊंचा स्मारकीय तिरंगा

खगड़िया। खगड़िया जंक्शन के सर्कुलेटिग एरिया में शनिवार को 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज का

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 09:33 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 06:15 AM (IST)
खगड़िया रेलवे स्टेशन परिसर में शान से फहराया गया 100 फीट ऊंचा स्मारकीय तिरंगा

खगड़िया। खगड़िया जंक्शन के सर्कुलेटिग एरिया में शनिवार को 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने किया।

loksabha election banner

इस मौके पर सांसद ने कहा कि यह ध्वज अद्वितीय है। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए रेल मंत्रालय, पूर्व मध्य रेल व सोनपुर मंडल बधाई के पात्र हैं। बोले, रेलवे यात्रियों की सफर को सुरक्षित एवं आरामदायक बनाने हेतु प्रयत्नशील है।

इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी शान है। स्टेशन परिसर में तिरंगा लगाने से स्थानीय लोगों के अलावा दूर दराज से आने वाले यात्री अपनी राष्ट्रीय ध्वज के साथ एकाकार एवं गौरवान्वित होंगे। ये थे मौजूद

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक-1 पीके सिन्हा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक चंद्रशेखर प्रसाद, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक राजीव रंजन, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता नितिन कुमार, मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुबोध कुमार, सहायक मंडल इंजीनियर दिनेश कुमार, वरीय आईओडब्लू चंदन कुमार चौरसिया, वरीय डीसीआई शैलेश कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त अरविद कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता जफर अली, लोजपा नेता मु. मासूम, राकेश कुमार सिंह, रतन पासवान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कंचन पटेल, भाजपा जिलामंत्री आलोक कुमार विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता सुभाषचंद्र जोशी आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.