ऑटो पलटने से करुआ मोड़ के यात्री की मौत
महेशखूंट (खगड़िया) एनएच-31 पर महेशखूंट थाना क्षेत्र के हौंडा शो रूम के पास एक ऑटो
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 09:13 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:13 AM (IST)
महेशखूंट, (खगड़िया): एनएच-31 पर महेशखूंट थाना क्षेत्र के हौंडा शो रूम के पास एक ऑटो पलटने से उस पर सवार एक यात्री की मौत हो गई। ऑटो खगड़िया से महेशखूंट आ रहा था। इस दौरान उक्त स्थल पर ओवरटेक के चक्कर में यह घटना घटी।घटना संध्या साढ़े सात बजे की है। सूचना पर महेशखूंट पुलिस पहुंची और दुर्घटना ग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया। चालक फरार बताया जा रहा है। मृतक की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के करुआ मोड़ निवासी अशोक शर्मा के रूप में हुई है। महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। ऑटो को जब्त कर लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें