Move to Jagran APP

देश की अर्थ व्यवस्था वेंटिलेटर पर है: राजेंद्र

खगड़िया। शहर के एनएसी रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को एक बैठक आयोजित क

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 08:58 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:16 AM (IST)
देश की अर्थ व्यवस्था वेंटिलेटर पर है: राजेंद्र
देश की अर्थ व्यवस्था वेंटिलेटर पर है: राजेंद्र

खगड़िया। शहर के एनएसी रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जन आंदोलन चलाए जाने के निर्णय के साथ अन्य बिदुओं पर चर्चा की गई।

loksabha election banner

इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक राजेंद्र चौधरी एवं वेंकटेश रमण भी उपस्थिति थे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने की। इस मौके पर पर्यवेक्षक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आज देश की अर्थ व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। बेरोजगारी बढ़ी है। रोजगार कम है। किसानों बेहाल हैं। केंद्र की भाजपा और राज्य की एनडीए सरकार विफल साबित हो रही है। इन मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर है। पूरे देश में जन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है। खगड़िया में भी 18 से 22 नवंबर

तक जन आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने आंदोलन की सफलता को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बुद्धदेव प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. रेणु कुमारी, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रसेनजीत, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष शंकर प्रसाद यादव, एससी- एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अविनाश कुमार अविनाश, एनएसयूआइ के प्रदेश सचिव नवीन यादव, नगर अध्यक्ष रौशन चन्द्रवंशी, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, अलौली प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार राम, चौथम प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविद्र कुमार चौरसिया, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर यादव, वरीय नेता मनोज मिश्रा, प्रीति वर्मा, शैलेश यादव, जयकांत निषाद, शोभाकांत चौधरी, रणविजय चौधरी, गायत्री भारती, मिनी कुमारी, मो. बाबर, प्रो. अब्दुल सलाम, अजीत मिश्रा, पवन चौधरी, सीमा कुमारी, संतोष चंद्रवंशी, अरुण सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.