भानुशेखर अध्यक्ष और शिवराज बने उपाध्यक्ष
खगड़िया। बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन के कार्यकारिणी की बैठक रविवार को होटल शकुंतल
खगड़िया। बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन के कार्यकारिणी की बैठक रविवार को होटल शकुंतला इंटरनेशनल के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भानुशेखर प्रसाद सिंह ने की। बैठक में अगले पांच वर्षों के लिए आम सहमति से पुन: प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भानुशेखर प्रसाद का चयन किया गया। जबकि शिवराज यादव को सर्व सम्मत से प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया।
संगठन के संरक्षक रामनारायण सिंह, महासचिव राजेश कुमार बनाए गए। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर संजय सिंह, मदन सिंह, रामाशीष राव, चांद खान, राजीव आनंद, दीपनारायण सिंह, हरिमोहन चौधरी व विनय कुमार सिंह का भी चयन किया गया। संगठन के प्रदेश सचिव पद पर संजीव सुमन, अमित भास्कर, माधव कुमार, सुरेंद्र यादव, अजय यादव, संजीव कुमार मंटू, नटराज, धीरज कुमार, प्रवीण कुमार चुने गए।
संगठन सचिव के पद पर श्वेत कमल, मंजीत कुमार, दिनेश शर्मा, सुजीत कुमार, धनंजय सिंह, गुड्डू खान, लाल बहादुर सिंह, बबलू सिंह का चयन किया गया। प्रदेश कमेटी के सफल संचालन को लेकर ग्यारह सदस्यीय कोर कमेटी एवं सात सदस्यीय अनुशासन कमेटी का भी गठन किया गया। संचालन संजीव सुमन ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिवराज यादव ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर शिवराज ने सदस्यों का आभार प्रकट किया। कहा कि संगठन के हित में काम करुंगा।