Move to Jagran APP

महेशखूंट मुखिया के घर पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे

खगड़िया। मनबढ़ों ने बीते रविवार की देर रात महेशखूंट मुखिया ममता देवी के इंग्लिश महेशख

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 07:30 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 07:30 PM (IST)
महेशखूंट मुखिया के घर पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे
महेशखूंट मुखिया के घर पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे

खगड़िया। मनबढ़ों ने बीते रविवार की देर रात महेशखूंट मुखिया ममता देवी के इंग्लिश महेशखूंट स्थित आवास पर जमकर गोलीबारी की। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुए। घटना बाद से गांव में तनाव कायम है। सूचना पर रात में ही महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज ठाकुर दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

loksabha election banner

घटना स्थल से आठ खोखा व एक जिदा कारतूस बरामद किया गया है। सोमवार की सुबह गोगरी एसडीपीओ पीके झा, पुलिस इंसपेक्टर दीपक कुमार ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। मुखिया के घर पर पुलिस कैंप कर रही है।

इस संबंध में मुखिया ममता देवी के पति पूर्व मुखिया राजेश चौरसिया के आवेदन पर महेशखूंट थाना में इंग्लिश, महेशखूंट निवासी बिहारी पासवान समेत पांच अज्ञात को आरोपित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.