सुविधा, सहरसा-रांची के बीच चलेगी नई ट्रेन
खगड़िया। भागलपुर से रांची जाने वाली गाड़ी संख्या 18603 एवं 18604 भागलपुर रांची एक्सप्रेस अब सह
खगड़िया। भागलपुर से रांची जाने वाली गाड़ी संख्या 18603 एवं 18604 भागलपुर रांची एक्सप्रेस अब सहरसा से खुलेगी। सोनपुर मंडल के पीआरओ संतोष कुमार सिंह ने इस संदर्भ में बताया कि जमालपुर-मुंगेर के बीच विद्युतीकरण के चल रहे कार्य के पूर्ण होने के बाद ट्रेन का परिचालन अब सहरसा से होगा।
सहरसा-रांची के बीच ट्रेन संख्या 18604 सहरसा से रविवार, बुधवार एवं शुक्रवार को दोपहर तीन बजे खुलेगी और खगड़िया, मुंगेर, जमालपुर, किउल के रास्ते अगले दिन सुबह पांच बजकर 35 मिनट पर रांची पहुंचेगी। वहीं, रांची से ट्रेन संख्या 18603 मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को दोपहर तीन बजकर 10 मिनट में खुलेगी एवं जमालपुर, मुंगेर, खगड़िया के रास्ते चार बजकर 45 मिनट पर सुबह में सहरसा पहुंचेगी।
मिली जानकारी के अनुसार सहरसा-रांची के बीच चलने वाली ट्रेन का परिचालन अक्टूबर माह में शुरू होगा।