ओलावृष्टि से घायलों की संख्या चार सौ के पास पहुंची
खगड़िया। ओलावृष्टि में घायल हुए लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। प्रतिदिन रेफरल अस्पताल गोगरी और प
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 06:17 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 06:17 PM (IST)
खगड़िया। ओलावृष्टि में घायल हुए लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। प्रतिदिन रेफरल अस्पताल गोगरी और परबत्ता सीएचसी में ओलावृष्टि से घायल हुए लोग पहुंच रहे हैं। जानकारी अनुसार पसराहा, सौंडिहा, गौछारी आसपास बड़ी संख्या में लोग ओलावृष्टि से घायल हुए हैं। गोगरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि अब तक अस्पताल में ओलावृष्टि से जख्मी हुए 160 लोगों का इलाज हुआ है। दूसरी ओर प्रखंड में भी ढाई सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें