एसडीओ ने की 2408 लोगों पर 107 की कार्रवाई
खगड़िया। एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्षों ने मतदान प्रक्रिया को बाधित करने वा
खगड़िया। एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्षों ने मतदान प्रक्रिया को बाधित करने वाले लोगों पर अग्रिम कार्रवाई तेज कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 में शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु आठ थानाध्यक्ष ने अब तक 208 लोगों के खिलाफ 107 की अनुशंसा की है। वहीं, थानाध्यक्षों ने धारा 116(3) के तहत 610 लोगों से बांड भराया है। जबकि कमजोर वर्ग के मतदाताओं को मत डालने में बाधा बनने की संभावना के मद्देनजर 222 लोगों को चिह्नत कर उनके खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है। धारा 113 अंतर्गत 126 वांछित लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकाला गया है। अलौली थानाध्यक्ष ने सर्वाधिक 685, मोरकाही थानाध्यक्ष ने 428, सदर थानाध्यक्ष ने 319 एवं चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष ने 176 लोगों पर 107 की अनुशंसा की है। जबकि गंगौर ओपी थानाध्यक्ष ने 413 लोगों के खिलाफ 107 की अनुशंसा की है। मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की संभावना के मद्देनजर मोरकाही थानाध्यक्ष ने सर्वाधिक 146, सदर थानाध्यक्ष अविनाशचंद्र ने 121 एवं गंगौर ओपी थानाध्यक्ष ने 107 प्रतिवादियों से बांड भराया है। कमजोर वर्ग के मतदाताओं को मत डालने से रोकने की संभावना को देखते हुए मोरकाही थानाध्यक्ष ने सर्वाधिक 71 प्रतिवादियों को चिह्नित किया है। जिसमें 11 प्रतिवादियों से बांड भराया है।