चुकती में तनाव गहराया, दोनों ओर से मामला दर्ज
खगड़िया। एकबार फिर मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुकती गांव में दो राजनीतिक परिवार आमने-सामने
खगड़िया। एकबार फिर मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुकती गांव में दो राजनीतिक परिवार आमने-सामने है। शुक्रवार को जिप अध्यक्ष कुमारी श्वेता भारती ने मानसी थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। जिसमें उन्होंने जेल में बंद पूर्व विधायक रणवीर यादव के भाई मानसी प्रखंड प्रमुख
बलवीर चांद और विक्रम यादव पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। जिप अध्यक्ष के अनुसार बलवीर चांद तथा विक्रम यादव उनकी
सासु मां के श्राद्ध कर्म में भय उत्पन्न करना चाहते हैं। घटना शुक्रवार रात्रि की है। मालूम हो कि इसको लेकर जब पुलिस ने विक्रम यादव व बलवीर चांद के यहां छापामारी की, तो बलवीर चांद और विक्रम यादव के दरवाजे पर से 14 खोखे बरामद हुए। इधर,
रविवार को मानसी थाना में दूसरे पक्ष के
विक्रम यादव की पत्नी जूली देवी ने आवेदन देकर कहा है कि जब घर पर सोए हुए थे, तो
जिप अध्यक्ष कुमारी श्वेता भारती अपने पति सुशांत यादव और सरकारी अंगरक्षक के साथ पहुंचे तथा गाली, गलौज की और फाय¨रग किया। इधर, जिप अध्यक्ष के पति सुशांत यादव ने कहा कि कुमारी श्वेता भारती और उनपर तथा अंगरक्षक पर झूठा आरोप लगाया गया है। मुझे पुलिस-प्रशासन पर पूर्ण विश्वास है। पुलिस-प्रशासन न्याय करेगी।
वहीं प्रखंड प्रमुख बलवीर चांद ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर कहा है कि राजनीति के तहत मुझे फंसाने की साजिश रची जा रही है। लगाए गए आरोप झूठे हैं। इधर, मानसी
थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार ¨सह ने कहा कि दोनों ओर से मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
वहीं सदर एसडीपीओ आलोक रंजन ने कहा कि दोनों ओर से मामला दर्ज कराया गया है। छानबीन जारी है।