अब बाढ़ आने की पूर्व सूचना मिल जाएगी
खगड़िया। नदियों के जिले खगड़िया में बाढ़ आने की पूर्व सूचना देगा जल आयोग। इसको लेकर केंद
खगड़िया। नदियों के जिले खगड़िया में बाढ़ आने की पूर्व सूचना देगा जल आयोग। इसको लेकर केंद्रीय जल आयोग की ओर से अधिकृत मेका टॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के तीन इंजीनियरों द्वारा बूढ़ी गंडक से पैनल को जोड़ा जा रहा है। कई दिनों से इंजीनियरों द्वारा डॉ. रामनाथ अघोर स्थान बलुआही के समीप काम किया जा रहा है। नगर पार्षद रणवीर कुमार ने इंजीनियरों से बात कर इससे आमलोगों को होने वाले लाभ की जानकारी ली।
इसको लेकर नदी में पीटीबी बनाया गया है। यह पानी लेवल नापने का काम आएगा। नदी में लगे पीटीबी को करीब दो सौ मीटर दूर केबल के माध्यम से ऊंचा टावर बनाया जा रहा है। मेका टानिक्स के इंजीनियर अमित ¨सह, विकास कुमार, पंकज कुमार के अनुसार पैनल लगाया गया है। एक-दो दिनों में काम पूरा हो जाएगा और टावर व पीटीबी काम करने लगेगा। यह नदी में पानी लेवल नापने के साथ ही बारिश के संदर्भ में भी जानकारी देगा, कि इस क्षेत्र में बारिश का कितना प्रतिशत रहा और इससे आमलोगों को क्या हानि, लाभ होगा। इस पानी लेवल नापने के मशीन का जुड़ाव डीविजनल कार्यालय तक रहेगा और डीविजनल कार्यालय के लोग पल-पल यहां की जानकारी ले पाएंगे। मालूम हो कि खगड़िया होकर सात नदियां गुजरती है। बारिश व बाढ़ के समय लगभग हर साल नदी किनारे बसे हजारों लोग प्रभावित होते हैं। नदी में पीटीबी व टावर लगाने से नदी के आसपास बसे लोगों को पूर्व अलर्ट किया जा सकेगा कि बाढ़ आने वाला है। तब इससे बचने को लेकर पहले से प्रयास आरंभ कर दिया जाएगा।
कोट
' केंद्रीय जल आयोग द्वारा नदी में पीटीबी व टावर लगाने को लेकर 2017 में अनुमति दी गई थी। यह कार्य मेका टॉनिक्स कंपनी को मिला था। कंपनी के माध्यम से ही पहली बार खगड़िया के बूढ़ी गंडक में पीटीबी व टावर लगाने का काम जारी है। इससे नदी के पानी का लेवल का पता चल पाएगा। वहीं बारिश के पानी की भी मापी हो सकेगी। आसपास बसे लोगों के लिए बचाव कार्य बाढ़ आने से पूर्व किया जा सकेगा।'
अमित ¨सह, इंजीनियर, मेका टॉनिक्स प्रा. लि.।