वीसी में संभावित बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए कई निर्देश
खगड़िया। समाहरणालय स्थित एनआइसी कक्ष में बुधवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिए सूबे के मुख्यमंत्री ने
खगड़िया। समाहरणालय स्थित एनआइसी कक्ष में बुधवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिए सूबे के मुख्यमंत्री ने संभावित बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए। इस बावत जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ को लेकर विभिन्न विभाग की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सभी तटबंधों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि तटबंधों पर जहां-जहां मरम्मत कार्य किए गए हैं उसका भी निरीक्षण करने के निर्देश मिले हैं। साथ ही साथ बाढ़ से बचाव के लिए ऊंचे स्थानों को चिन्हित रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि संभावित बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से सभी विभाग को अलर्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को कई निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं एसपी को भी मुख्यमंत्री द्वारा कई निर्देश दिए गए हैं। सभी विभाग की समीक्षा कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी। मौके पर एसपी मीनू कुमारी, वरीय उपसमाहर्ता प्रियंका कुमारी, सीएस डॉ. अरुण कुमार सिन्हा, सदर एसडीओ मनेश कुमार मीना समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। ======