मुख्यमंत्री ले सकते हैं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा
जिले के अमनी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा ले सकते हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। मुख्यमंत्री के आने की संभावना को देखते हुए युद्धस्तर पर प्रशासनिक तैयारी चल रही है। मंगलवार को एसपी मीनू कुमारी एडीएम शत्रुंजय मिश्र सदर एसडीपीओ आलोक रंजन मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार समेत कई अधिकारी अमनी गांव पहुंचे और चल रही तैयारी का जायजा लिया। राहत कैंप में रह रहे बाढ़ पीड़ितों का हालचाल भी जाना।
खगड़िया । जिले के अमनी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा ले सकते हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। मुख्यमंत्री के आने की संभावना को देखते हुए युद्धस्तर पर प्रशासनिक तैयारी चल रही है। मंगलवार को एसपी मीनू कुमारी, एडीएम शत्रुंजय मिश्र, सदर एसडीपीओ आलोक रंजन, मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार समेत कई अधिकारी अमनी गांव पहुंचे और चल रही तैयारी का जायजा लिया। राहत कैंप में रह रहे बाढ़ पीड़ितों का हालचाल भी जाना। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सप्ताह मुख्यमंत्री अमनी आ सकते हैं। वे बाढ़ क्षेत्र का जायजा लेंगे और कैंप में रह रहे पीड़ितों से भी मिलेंगे। इस बाबत सदर एसडीपीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने की संभावना है। मगर अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई है।