Move to Jagran APP

चौथम में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

चौथम प्रखंड में 10वें चरण में पंचायत चुनाव है। आगामी आठ दिसंबर को मतदान होगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 06:53 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 06:53 PM (IST)
चौथम में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
चौथम में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया) : चौथम प्रखंड में 10वें चरण में पंचायत चुनाव है। आगामी आठ दिसंबर को मतदान होगा। चौथम प्रखंड में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। उल्लेखनीय है कि निवर्तमान प्रखंड प्रमुख रूबी देवी के पति पूर्व मुखिया सुजय कुमार संजय जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 से भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मिथिलेश यादव की पत्नी प्रतिभा कुमारी भी जिला परिषद क्षेत्र संख्या नौ से उम्मीदवार हैं। वहीं निवर्तमान जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार भी चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं पूर्व मुखिया वीरेंद्र सिंह भी जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार हैं। पूर्व प्रखंड प्रमुख नरेश प्रसाद बादल की पत्नी निवर्तमान मुखिया जनक नंदनी देवी भी फिर से धुतौली पंचायत से मुखिया पद के उम्मीदवार हैं। जबकि चर्चित शिशु रोग विशेषज्ञ डा. दीपक कुमार की पत्नी डा. पार्वती कुमारी भी मुखिया पद से भाग्य आजमा रही है। पिपरा पंचायत से निवर्तमान मुखिया मनीषा देवी मुखिया पद के उम्मीदवार हैं। चौथम पंचायत से पूर्व मुखिया इंद्र मोहन सिंह की पत्नी कंचन देवी भी मुखिया पद के उम्मीदवार हैं। पश्चिमी बौरने पंचायत से निवर्तमान मुखिया राधा देवी सहित डीलर संघ के मंत्री राजकुमार पासवान की पत्नी नीतू भी चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। निवर्तमान उप प्रमुख गोपाल राय की बहू सोनाली सहित निवर्तमान मुखिया नीतू भी तेलौंछ पंचायत से मुखिया पद से भाग्य आजमा रहे हैं। मध्य बौरने पंचायत से निवर्तमान मुखिया पप्पू मार्कडेय एवं निवर्तमान सरपंच मंगलदीप शर्मा भी मुखिया पद से उम्मीदवार हैं। पूर्वी बौरने पंचायत से निवर्तमान मुखिया कंचन देवी भी फिर से चुनावी मैदान में है। पूर्व मुखिया सरिता देवी के पति गुलाब सिंह व लोजपा नेता मंटू पासवान भी मुखिया पद के उम्मीदवार हैं। सीपीआइ के जिलामंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह के भाई की पत्नी निभा कुमारी भी फिर से पंसस पद के उम्मीदवार हैं। सीपीआइ के अंचल मंत्री अनिल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नीरज कुमार की पत्नी पूजा कुमारी राय भी चुनावी मैदान में है। मतदाताओं की चुप्पी से प्रत्याशियों में बेचैनी छाई हुई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.