Move to Jagran APP

बनहेर में बागमती बरपा रही कहर

खगड़िया। जिले में बाढ़ के साथ-साथ कटाव की त्रासदी से लोग परेशान हैं। कोसी और बागमती दोनों नदियां कई जगहों पर कटाव कर रही है। दहमा-खेरी-खुटहा पंचायत की बनहेर गांव में बागमती तेजी से कटाव कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 11:41 PM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 11:41 PM (IST)
बनहेर में बागमती बरपा रही कहर
बनहेर में बागमती बरपा रही कहर

खगड़िया। जिले में बाढ़ के साथ-साथ कटाव की त्रासदी से लोग परेशान हैं। कोसी और बागमती दोनों नदियां कई जगहों पर कटाव कर रही है। दहमा-खेरी-खुटहा पंचायत की बनहेर गांव में बागमती तेजी से कटाव कर रही है। शुक्रवार को जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में एक टीम ने बनहेर का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बनहेर में बागमती नदी कटाव कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार करीब आधे दर्जन घर नदी में विलीन हो गए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यहां शीघ्र फ्लड फाइटिग कार्य चलाने की जरूरत है। जदयू जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस संदर्भ में डीएम से बात की गई है। डीएम आलोक रंजन घोष ने सीओ को स्थल निरीक्षण को लेकर निर्देशित किया है।

loksabha election banner

इस मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव साधना देवी, कुंदन निराला, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बुद्धन सदा आदि मौजूद थे। जदयू की टीम ने मोहनपुर, कोदरा, खुटहा आदि गांव का भी दौड़ा किया।

जल जमाव से जूझ रहे गोगरी के लोग

खगड़िया। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव प्रमुख समस्या है, जिसका निदान आज तक नहीं हुआ है, जबकि नगर पंचायत से नगर परिषद का दर्जा मिल चुका है। नगर परिषद के वार्ड नंबर एक में स्थिति सर्वाधिक खराब है। थोड़ी सी बारिश में भी स्थिति भयावह हो जाती है।

गोगरी पंचायत और नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक की सीमा सटे होने के कारण काली मंदिर गोगरी बाजार की गली व फुद्दी टोला के वासी जल जमाव की स्थिति से जूझ रहे हैं।

सूत्रों की माने तो जलनिकासी वाले जगह को मिट्टी देकर बंद कर दिया गया है। यहां हल्की बारिश के बाद भी जल जमाव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। महामारी की आशंका है। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर चार एवं छह में भी बारिश का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर रहा है। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र में बने अधिकांश नाले बेकार साबित हो रहे हैं। सूत्रों की माने तो नाला निर्माण के नाम पर यहां लूट मची हुई है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार ने कहा कि जल जमाव हटाने को लेकर फिलहाल सेक्शन मशीन का उपयोग किया जा रहा है। वार्ड एक में जल जमाव की समस्या के निदान का प्रयास किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.