गोलीबारी मामले में राजद नेता गिरफ्तार
खगड़िया। चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस ने गोलीबारी मामले में फरार चल रहे राजद नेता चंदन यादव उफ
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 09:38 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 09:38 PM (IST)
खगड़िया। चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस ने गोलीबारी मामले में फरार चल रहे राजद नेता चंदन यादव उर्फ गोपाल कृष्ण को शनिवार को संसारपुर ढाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष सुबोध पंडित दल बल के साथ राजद नेता के आवास के पास पहुंचे। पुलिस की भनक लगते ही राजद नेता ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें संसारपुर में गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि चंदन यादव के विरुद्ध थाना में कांड संख्या 805-19 दर्ज है। वे गोलीबारी के आरोपित हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि चंदन यादव की तलाश पुलिस को थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें