शिक्षा और रोजगार को लेकर मानव श्रृंखला
खगड़िया। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की ओर से कर्पूरी जयंती पर मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला शिक्षा और रोजगार को लेकर बनाई गई।
खगड़िया। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की ओर से कर्पूरी जयंती पर मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला शिक्षा और रोजगार को लेकर बनाई गई।
रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव अंगद कुशवाहा एवं युवा रालोसपा के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी रविश अन्ना के नेतृत्व में गोगरी अनुमंडल के प्राथमिक विद्यालय बड़ीचक में 11.30 बजे से दोपहर के 12 बजे तक मानव श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान समाजसेवी प्रकाश सिंह, भोला सिंह, प्रशांत कुमार उर्फ विभूति, रालोसपा गोगरी के नगर अध्यक्ष रंजीत सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार, रोशन, आइटी सेल के प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार आनंद, लक्की सिंह, सुनील सिंह, शैलेश सिंह आदि मौजूद थे। रालोसपा नेताओं ने कहा कि आज बिहार में शिक्षा गर्त में है।