Move to Jagran APP

मंत्री, विधायक, विधान पार्षद सहित जदयू प्रत्याशी ने भी किया जलपान से पहले मतदान

कटिहार। लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी को लेकर वीआईपी मतदाताओं की सजगता भी परवान पर

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 01:27 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 06:44 AM (IST)
मंत्री, विधायक, विधान पार्षद सहित जदयू प्रत्याशी ने भी किया जलपान से पहले मतदान
मंत्री, विधायक, विधान पार्षद सहित जदयू प्रत्याशी ने भी किया जलपान से पहले मतदान

कटिहार। लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी को लेकर वीआईपी मतदाताओं की सजगता भी परवान पर रहा। मंत्री, विधायक सहित प्रमुख लोगों ने भी मतदान से पहले जलपान के संकल्प को दुहराते हुए अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर कतारबद्ध होकर मतदान कर लोगों से लोकतंत्र में महापर्व में भागीदार बनने का आग्रह किया। खनन एवं भूतत्व मंत्री विनोद कुमार सिंह ने अपने पैतृक गांव परिजनों के साथ मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व के भागीदार बने। वही सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने शहर के हरिशंकर नायक केंद्र पर पत्नी, पुत्र व परिजनों के साथ मतदान किया। वही विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल भी लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। राज्य सभा सदस्य डा. अहमद असफाक करीम ने भी अपने बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का उपयोग किया। वही मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह भी परिजनों के साथ मतदान किया। मेयर विजय सिंह भी जलपान से पहले मतदान के संकल्प को दोहराते हुए मतदान किया। वही जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी ने भी पत्नी, पुत्र सहित परिजनों के साथ अपने पैतृक गांव में मतदान किया। वही भाजपा नेत्री बबीता कश्यप भी संकल्प को दुहराते हुए परिजन एवं महिला मंडली के साथ मतदान किया। मतदान को लेकर प्रमुख लोगों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

loksabha election banner

सुबह नौ बजे घर से निकले कांग्रेस प्रत्याशी इधर कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर सुबह नौ बजे ही अपने आवास से निकल गए। यद्यपि उनका नाम यहां मतदाता सूची में नहीं है। वे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे चुनाव का जायजा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.