संजीव बने संघ के प्रखंड अध्यक्ष, चौरसिया चुने गए सचिव
कटिहार। प्रखंड संसाधन केंद्र कुरसेला में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला
कटिहार। प्रखंड संसाधन केंद्र कुरसेला में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की अगुवाई में प्रखंड इकाई कुरसेला का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमण कुमार झा ने की। इसमें सर्वसम्मति से संजीव कुमार चौधरी को प्रखंड अध्यक्ष, प्रसाद चौरसिया को प्रखंड सचिव तथा धनपति राम को प्रखंड कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं दूसरी तरफ रमन कुमार झा को प्रखंड संयोजक के पद पर मनोनीत करते हुए वरीय उपाध्यक्ष के पद पर संकुल समन्वयक संजय कुमार यादव को तथा कार्यालय सचिव के पद पर कामेश्वर प्रसाद शर्मा का मनोनयन किया गया। संगठन मंत्री के रूप में मनोज कुमार यादव का सर्वसम्मति से चयन किया गया तथा संकुल समन्वयक शिव शंकर झा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं शिक्षकों के हित में सदैव संघर्ष करने वाले करण कुमार को जिला उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर जिला कमेटी के सदस्यों में जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, महासचिव कुमार शेखर, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार राम, जिला संयोजक नवनीत कुंवर, संगठन मंत्री दिगंबर कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार, मिथिलेश कुमार, अभिषेक शांडिल्य, कार्यालय सचिव अभितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। वहीं अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ का अस्तित्व पूरे बिहार में नियोजित शिक्षकों के इतिहास से ही रहा है। यह टीम प्रखंड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक सदैव शिक्षकों की समस्याओं के समाधान करने में ही लगी रहती है। महासचिव कुमार शेखर ने कहा कि इस टीम की कार्यशैली में किसी भी एक व्यक्ति का डिक्टेटरशिप कभी नहीं चलता है। यह काफी सशक्त टीम है। वही नवनीत कुंवर ने कहा कि कुरसेला जैसे छोटे प्रखंडों को कुछेक शिक्षक अपने छल प्रपंच में शिक्षकों को फंसा कर आपस में ही बरगलाने का काम कर रहे हैं तो वैसे लोगों को संघ द्वारा जल्द ही बेनकाब किया जाएगा।